Connect with us

News

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे प्रजापिता ब्रह्मा की ५० वीं पुण्यतिथि पर १७ जनवरी को सद्भावना समारोह

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे
प्रजापिता ब्रह्मा की ५० वीं पुण्यतिथि पर १७ जनवरी को सद्भावना समारोह

रायपुर, १७ जनवरी: अन्तर्राष्टï्रीय संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सदस्य १८ जनवरी २०१९ को अपने संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की ५० वीं पुण्य तिथि को विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में कल (१७ जनवरी को) सद्भावना समारोह आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बतलाया गया है कि कार्यकम के विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी करेंगी। चर्चा का विषय होगा – सामाजिक सद्भावना का आधार आध्यात्मिकता।
उल्लेखनीय है कि पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने १८ जनवरी १९६९ को अथक पुरूषार्थ से सम्पूर्ण अवस्था को प्राप्त कर पार्थिव देह का कलेवर त्यागा था। इसलिए यह दिवस मानव जाति के लिए दिव्यता सम्पन्न जीवन बनाने का सन्देश लेकर आता है। विश्व के पांचों महाद्वीपों में १३० देशों में विस्तारित ८५०० (साढ़े आठ हजार) से भी अधिक सेवाकेन्द्रों और उपसेवाकेन्द्रों में इस अलौकिक संस्थान के दस लाख सदस्य १८ जनवरी को सारा दिन आत्म चिन्तन में बिताएंगे तथा राजयोग के अभ्यास के द्वारा विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलायेंगे।
राजधानी रायपुर में यह आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्थान के सभी पन्द्रह सेवाकेन्द्रों में किया जाएगा। सुबह से ही सेवाकेन्द्रों में मेडिटेशन सभाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इसके पश्चात ब्रह्मा बाबा को श्रद्घाजंलि अर्पित की जाएगी एवं परमात्मा को भोग स्वीकार कराया जाएगा। संस्था के मुख्यालय माउण्ट आबू में भी व्यापक स्तर पर श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए विभिन्न देशों से लाखों लोग माउण्टआबू में पहुँचे हुए हैं।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर, फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४

—

for media content and service news, please visit our website- 
www.raipur.bk.ooo
Continue Reading