Brahmakumaris Raipur
ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की छठवीं पुण्यतिथि पर शान्ति सरोवर में 19 दिसम्बर को मीडिया परिसंवाद
सादर प्रकाशनार्थ
ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाई जी की छठवीं पुण्यतिथि पर
शान्ति सरोवर में 19 दिसम्बर को मीडिया परिसंवाद
रायपुर,18 दिसम्बर, 2021: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इन्दौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक और मीडिया प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाई जी की छठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार, 19 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद का आयोजन किया गया है। विषय होगा मूल्यगत मीडिया और वर्तमान चुनौतियाँ।
परिसंवाद में कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा, हरिभूमि के प्रधान सम्पादक हिमाशुं द्विवेदी, दैनिक भास्कर के सम्पादक शिव दुबे, नवभारत के सम्पादक राजेश आर. जोशी, पत्रिका के सम्पादक राजेश लोहोटी, नई दुनिया के सम्पादक सतीश श्रीवास्तव और हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व डीन (पत्रकारिता विभाग) प्रो. अनिल राय होंगे। पत्रकारों को अपने आशीर्वचनों से क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी लाभान्वित करेंगी तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर करेंगे। मूल वक्तव्य इन्दौर जोन की क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी का होगा।
परिसंवाद में राजधानी रायपुर के अलावा जगदलपुर, धमतरी, महासमुन्द, आरंग, अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई सहित अनेक जगहों के पत्रकारगण भाग लेंगे।
प्रेषक : मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254
—
सबका भला हो, सब सुख पाएं


