News
पहले मतदान फिर दूजा काम…
ब्रह्माकुमारी संगठन के सदस्यों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प…
रायपुर, 5 मई 2024ः कलेक्टर डा. गौरव सिंह द्वारा शहर में शत प्रतिशत मतदान हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में एक हजार लोगों ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
आज सुबह कलेक्टर के निर्देश पर जिला परियोजना अधिकारी डा. कामिनी बावनकर और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को 7 मई को सबसे पहले मतदान करने के बाद ही दूसरा कोई अन्य काम करने की शपथ दिलाई।



