Connect with us

News

नशामुक्ति से आएगी, जीवन में खुशहाली… कौशल किशोर, रेल मण्डल प्रबन्धक

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति

  1. नशामुक्ति से आएगी, जीवन में खुशहाली… कौशल किशोर, रेल मण्डल प्रबन्धक

रायपुर, ३१ मई: रेल मण्डल प्रबन्धक कौशल किशोर ने कहा कि नशाखोरी करना मौत को निमंत्रण देना है। जीवन को व्यसनों से मुक्त करके ही परिवार और समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है।

यह विचार श्री कौशल किशोर ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (No Tobacco Days) के अवसर पर रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्रवेश द्वार क्र. २ के निकट आयोजित नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मण्डल प्रबन्धक अमिताभ चौधरी और एस.एस. लाकिया, सीनियर डी.सी.एम. तन्मय चौधरी, मुख्य स्टेशन प्रबन्धक बी.वी.टी. राव और क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी उपस्थित थीं।

श्री कौशल किशोर ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज से नशाखोरी की समस्या को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। यह प्रदर्शनी यात्रियों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। ऐसी प्रदर्शनियाँ निरन्तर आयोजित होते रहना चाहिए।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि हमारा शरीर एक मन्दिर के समान है जिसमें चैतन्य आत्मा विराजमान रहती है। इसलिए हमें दुव्र्यसनों का सेवन कर इस शरीर रूपी मन्दिर को अपवित्र नही करना चाहिए। तम्बाकू, सिगरेट, शराब या अन्य नशीली चीजों के उपयोग से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक सभी प्रकार की क्षति होती है।

उन्होने युवाओं को नशाखोरी से बचाने के लिए अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि बच्चों के लिए प्रतिदिन समय निकालकर थोड़ा समय उनके साथ व्यतीत करें, घर में नशे की कोई भी सामग्री नही रखें और स्वयं व्यसनों से मुक्त जीवन अपनाकर अपने बच्चों के आगे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें।

ए.डी.आर.एम. अमिताभ चौधरी ने कहा कि रेल्वे स्टेशन ऐसी जगह है जहॉं पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, ऐसी जगह पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन करने से निश्चित रूप से हजारों यात्रियों को प्रेरणा मिलेगी।

ए.डी.आर.एम. एस.एस. लाकिया ने कहा कि मैने अपने जीवन में ऐसी सुन्दर प्रेरणादायक प्रदर्शनी कभी नहीं देखी है। यह बहुत ही प्रभावशाली है।

सीनियर डी.सी.एम. तन्मय मुखोपाध्याय ने कहा कि प्रदर्शनी में तम्बाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी प्रभावशाली ढंग से दी गई है। इससे अनेकों को नशामुक्ति की प्रेरणाएं मिल सकेगी।

प्रेषक : मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, रायपुर फोन: ०७७१-२२५३२५३

फोटो विवरण :
फोटो १: प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए रेल मण्डल प्रबन्धक कौशल किशोर, ए.डी.आर.एम. अमिताभ चौधरी और एस.एस. लाकिया, सीनियर डी.सी.एम. तन्मय चौधरी, मुख्य स्टेशन प्रबन्धक बी.वी.टी. राव और क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी

फोटो २: प्रदर्शनी का डी.आर.एम. कौशल किशोर एवं अन्य अधिकारियों को अवलोकन कराते हुए ब्रह्माकुमारी सविता दीदी।

फोटो ३: प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एन.सी.सी. के छात्रगण।

—
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo

Continue Reading