Connect with us

News

ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश की तीसरी पुण्यतिथि पर शान्ति सरोवर में ४ दिसम्बर को मीडिया संवाद कार्यक्रम

Published

on

ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश की तीसरी पुण्यतिथि पर

शान्ति सरोवर में ४ दिसम्बर को मीडिया संवाद कार्यक्रम

रायपुर, २ दिसम्बर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इन्दौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक और मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष रहे ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाई जी की तीसरी पुण्य तिथि के अवसर पर ४ दिसम्बर को सुबह ११.३० बजे विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। चर्चा का विषय होगा सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका।
कार्यक्रम में माउण्ट आबू से ज्ञानामृत की सह सम्पादिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी, कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मानसिंह परमार, प्रेस कौंसिल ऑफ इण्डिया के सदस्य प्रदीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, शिव दुबे, रमेश नैय्यर, राजेश लोहोटी, राजेश जोशी, बालमुकुन्द वर्मा, रविकान्त मित्तल, दीपक लाखोटिया, श्याम वेताल, समीर दीवान, दिवाकर मुक्तिबोध, आसिफ इकबाल, सनत चतुर्वेदी, राजेश दुबे, संजीव वर्मा, दामू आम्बेडारे, शंशांक शर्मा, के. के. शर्मा, प्रियंका कौशल, मधुकर द्विवेदी, प्रफुल्ल पारे, उमेश शुक्ला आदि भाग लेंगे। मूल वक्तव्य माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता वि.वि. के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमल दीक्षित का होगा।
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बतलाया कि मीडिया संवाद में भाग लेने के लिए राजधानी के मीडिया कर्मियों को सस्नेह निमंत्रण है। भाग लेने वालों को मीडिया प्रभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात शान्ति सरोवर में भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश का २५ दिसम्बर, २०१५ को ८० वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इन्दौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक होने के साथ ही इस संस्थान के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। छत्तीसगढ़ से उनको विशेष लगाव था। राजधानी रायपुर में नौ एकड़ भूमि पर निर्मित दर्शनीय स्थल शान्ति सरोवर एवं बस्तर अंचल में संचालित आदिवासी उत्थान परियोजना के भी वह निदेशक थे। उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्घ संस्थानों इन्टरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वल्र्ड पीस और कामन वेल्थ एसोसिएशन एण्ड ट्रेनिंग फॉर एडल्ट्स ने उनको इन्टरनेशनल अवार्ड इन मीडिया फॉर स्पीरिचुअलिटी से सम्मानित किया था।

प्रेषक : मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
शान्ति सरोवर, रायपुर

–
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo

Continue Reading