Brahmakumaris Raipur
तिरंगे में छलका गणतंत्र दिवस का उल्लास… – क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में फहराया तिरंगा ध्वज…
शासन के निमंत्रण पर परेड ग्राउण्ड में जाकर देखा जवानों का शानदार परेड…
– सभी को रामराज्य के सपने को साकार करने के लिए निर्विकारी बनने का दृढ़ संकल्प कराया…
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने तिरंगा ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की बधायी दी। उन्होंने बतलाया कि हमारा भारत स्वर्णिम काल में स्वर्ग कहलाता था। यहाँ सर्वगुण सम्पन्न मर्यादा पुरूषोत्तम देवी देवताओं का राज्य था। सभी मनुष्य मात्र दैवीगुणों से सम्पन्न होने के कारण देवी और देवता कहलाते थे। वही सच्चा रामराज्य था। अब हमें वैसा ही रामराज्य फिर से बनाने में परमात्मा के मददगार बनना है। दैवीगुणों को धारण करना है और निर्विकारी बनकर अपने स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन करना है।
बाद में शासन के निमंत्रण पर वह पुलिस परेड ग्राउण्ड गईं और अतिविशिष्ट नागरिकों के लिए आरक्षित प्रथम पंक्ति में बैठकर जवानों द्वारा किए गए शानदार परेड का नजारा देखा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। महामहिम राज्यपाल महोदय ने चुने हुए बहादुर अधिकारियों और बच्चों को पुरस्कृत भी किया। शाम को ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी और सविता दीदी राजभवन में जाकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त मंत्रियों, अधिकारियों और विशिष्टजनों से भेंट करेंगी। ओमशान्ति।
कुछ छायाचित्र संलग्न है कृपया देखकर आप भी आनन्द लें-
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल





























