Brahmakumaris Raipur
शान्ति सरोवर में रविवार 5 मार्च को महिला जागृति सम्मेलन
*शान्ति सरोवर में रविवार 5 मार्च को महिला जागृति सम्मेलन*
रायपुर, 3 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में रविवार 5 मार्च को शाम 4.00 बजे महिला जागृति आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। चर्चा का विषय होगा- खुशहाल महिला- खुशहाल परिवार।
समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) की डायरेक्टर डॉ. ए.बी. सोनी, हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी अपने विचार व्यक्त करेंगी। मूल वक्तव्य वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी स्मृति बहन का होगा।
समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागृति लाकर उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिए सशक्त बनाना, महिलाओं के प्रति मानसिकता में परिवर्तन लाना, सार्वजनिक स्थलों, परिवहन तंत्र एवं वाहनों को नारियों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए जन-जन को पे्ररित करना, अश्लील साहित्य, सिनेमा, विज्ञापन आदि पर अंकुश हेतु सामाजिक जागृति लाना आदि है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन : 0771-2253253, 2254254
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…























