News
ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया
ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया
रायपुर, १७ सितम्बर, २०१८: स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड पर शान्ति सरोवर के आस-पास सड़क किनारे व नाली की सफाई की गई। नाली में घास उग आने से मिट्टी और अन्य कचरा जमा हो रहा था जिसके कारण पानी का बहाव रूक गया था। अब घास और मिट्टी की सफाई हो जाने से पानी के निकलने का रास्ता साफ हो गया है।
इसके अलावा सड़क से धूल की भी सफाई कर उसे उठाया गया। ताकि गाडिय़ों के आने-जाने से मार्ग में धूल न उड़े। अभियान में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, किरण दीदी और भूमिका दीदी सहित शान्ति सरोवर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्य में नगर पालिक निगम के कर्मचारियों ने भी काफी सहयोग किया। बाद में निगम की गाड़ी से सारा कचरा उठाकर ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी संगठन की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया गया है। जिसके अन्तर्गत संस्थान के सदस्यों द्वारा मानसिक स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शान्ति सरोवर, विधानसभा रोड, रायपुर









