Connect with us

News

Train The Trainers programme of Shipping Aviation & Tourism Wing Inaugurated.

Published

on

IMG-20180701-WA0015IMG-20180701-WA0016IMG-20180701-WA0012IMG-20180701-WA0011IMG-20180701-WA0013IMG-20180701-WA0014


पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ देश का सबसे खूबसूरत क्षेत्र… डॉ. संजय सिह
रायपुर, १ जुलाई, २०१८: छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के महाप्रबन्धक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन के लिए देश का सबसे खूबसूरत क्षेत्र है। यह प्राकृतिक दृष्टि से अत्यन्त सम्पन्न है। जरूरत सिर्फ इन क्षेत्रों का विकास कर लोगों के सम्मुख लाने की है।

डॉ. संजय सिंह आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिपिंग एविएशन एण्ड टूरिज्म प्रभाग द्वारा आयोजित ट्रेन द ट्रेनर्स (Train the Trainer) कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने बतलाया कि वह देश-विदेश घूम चुके हैं किन्तु उनमें सबसे खूबसूरत उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ही लगा। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान पर्यटन के माध्यम से लोगों में परस्पर प्रेम और भाई-चारा बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने पर्यटन को जीवन जीने का तरीका बतलाते हुए कहा कि इसे किताबों में नहीं पढ़ाया जा सकता है। बस्तर, सरगुजा ऐसे सुन्दर क्षेत्र हैं जहाँ पर प्रकृति के बीच जाकर रहें तो तनाव और द्वेष आदि सब भूल जाएंगे। चित्रकोट हिन्दुस्तान का सबसे अच्छा जलप्रपात है। पर्यटन मण्डल ने इसे इतना सुन्दर विकसित किया है कि वहाँ जाने पर लगता है कि विदेश में आ गए हों। ऐसा ही एक और क्षेत्र भद्रसाली है। यहाँ पर इन्द्रावती और गोदावरी का संगम होता है। इस जगह पर हर साल आदिवासियों का बहुत बड़ा मेला लगता है जो कि देखने लायक होता है।

मुम्बई से पधारी शिपिंग एण्ड एविएशन विंग की समन्वयक ब्रह्माकुमारी प्रशान्ति दीदी ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुर्नजीवित कर देश के गौरव को वापस लौटाना ही इस विंग का मुख्य उद्देश्य है। ताकि भारत देश फिर से महान बन सके। इसके लिए प्रदर्शनी भी बनाई गई है। संसार में सद्भावना फिर से कायम हो और पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों का सशक्तिकरण ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।

ब्रह्माकमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि मन के भावों को बदलने के लिए पर्यटन बहुत ही अच्छा माध्यम है। भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ सचमुच ही सुन्दर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यहाँ के पर्यटन स्थल मन को लुभाते हैं। लेकिन इनका प्रचार-प्रसार और ज्यादा करने की जरूरत है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रायपुर
सम्पर्क: ९६४४९६४६७४

Continue Reading