Connect with us

Brahmakumaris Raipur

विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया

Published

on

विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया

प्रमुख झलकियाँ-
– क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने शिव ध्वज फहराया
– माउण्ट आबू से पधारे रेल्वे वाले श्याम सुन्दर भाई ने सुनाए संस्मरण
-सभी भाई-बहनों ने शिवबाबा के झण्डे के तले की प्रतिज्ञा
– पूरा कार्यक्रम नये भवन के लॉन में सम्पन्न हुआ

रायपुर, छत्तीसगढ़: आज सुबह विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में प्यारे शिवबाबा की ८७ वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

प्रारम्भ में बीके हेमलता दीदी ने सभी भाई-बहनों को शिवजयन्ती सो हम ब्राह्मणों की जयन्ती की बधाई देते हुए बाबा की ज्ञान मुरली सुनाई। पश्चात माउण्ट आबू से पधारे आदरणीय बीके श्याम सुन्दर भाई ने यज्ञ में अपने समर्पित जीवन के संस्मरण सुनाए। फिर बाबा को भोग स्वीकार कराने के बाद बीके हेमलता दीदी ने अपने हस्तकमलों से सभी को भोग वितरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका बीके हेमलता दीदी के साथ रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके सविता दीदी, बीके भावना दीदी, बीके रश्मि दीदी, बीके रूचिका, बीके सौम्या, बीके स्नेहमयी, बीके वनिषा और अन्य बहनों ने केक काटकर और शिव ध्वज फहराकर धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया।

Continue Reading