News
HE Governor Of Chhattisgarh inaugurates Yoga Mahotsav at Raipur
योग से देश का गौरव बढ़ा है… बलरामजी दास टण्डन, राज्यपाल
रायपुर, 20 जूनः
राज्यपाल महामहिम बलराम जी दास टण्डन ने कहा कि सारे विश्व में योग के माध्यम से देश को जो मान और सम्मान मिला है, वह गौरव की बात है। इसके अलावा और भी अनेक उपलब्धियॉं हैं जो इस देश को आने वाली 21 वीं सदी में उन्नति के मार्ग पर लेकर जाएगी।
महामहिम राज्यपाल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा
शान्ति सरोवर में आयोजित योग महोत्सव का शुभारम्भ करने के बाद अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे मनीषियों ने बहुत सालों तक साधना करने के बाद समाज को स्वस्थ और तनावमुक्त रहने के लिए सबसे सहज मार्ग योग और प्राणायाम के रूप में दिया था। जिसके महत्व को योग दिवस के रूप में अब दुनिया ने पहचाना है। इसी तरह से हमारे देश की और भी अनेक उपलब्धियॉं हैं, जो कि आने वाली 21 वीं सदी में इस देष को उन्नति के मार्ग पर आगे लेकर जाएंगी।




