News
शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का शुभारम्भ योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना होगा… डॉ. केसरी लाल वर्मा, कुलपति
शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का शुभारम्भ
- योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना होगा… डॉ. केसरी लाल वर्मा, कुलपति
रायपुर, १६ जून, २०१९: पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. के कुलपति डॉ. के. एल. वर्मा ने कहा कि सिर्फ एक दिन योग दिवस मनाकर इसे भूल मत जाएं बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर दैनिक जीवन का अंग बनाएं। इससे ही सशक्त और मानवतावादी समाज बनाने में मदद मिलेगी।
डॉ. वर्मा आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित योग महोत्सव का शुभारम्भ करने के बाद अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। चर्चा का विषय था – राजयोग मेडिटेशन और तनावमुक्त जीवन। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में कई वर्षों से योग सिखलाया जाता रहा है। आज इसे विश्व ने अपनाया है। देश में भी योग के प्रति काफी जागरूकता आई है। किन्तु इसे सिर्फ एक दिन मनाकर भूल नहीं जाएं बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का अंग बनाना होगा। आज इस बात की नितान्त जरूरत है कि योग की जानकारी घर-घर तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय जिस तरह की जीवनशैली लोग अपना रहे हैं उससे ब्लड प्रेशर, डायबिटिज, तनाव और अवसाद जैसी अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान योग में निहित है। योग से स्वस्थ तन और स्वस्थ मन प्राप्त कर सकते हैं। घरों में बच्चों को प्रेरित करने की जरूरत है ताकि बचपन से ही योग उनके जीवन का अंग बन जाए।
छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनी के चेयरमैन शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा कि योग का सीधा सा अर्थ आत्मा का सम्बन्ध परमात्मा से जोडऩा। योग से मन का भटकना बन्द हो जाता है। इससे विचारों में स्थिरता आती है। इसीलिए खिलाडिय़ों को सबसे पहले मेडिटेशन कराया जाता है। क्योंकि इससे एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही न करें बल्कि मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। इससे कार्यों में कुशलता आएगी।
इस अवसर पर ब्रह्मïाकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मïाकुमारी कमला दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि राजयोग एक सर्वोत्तम योग पद्घति है। इससे मनुष्य का तन और मन दोनों स्वस्थ और सात्विक बनता है। व्यायाम और योगासन करने से शरीर भले ही पुष्ट और बलवान बन जाए लेकिन मन की आन्तरिक शक्तियों को जागृत करने में पूर्ण सफलता नहीं मिलती। मन को तनावमुक्त और शक्तिशाली बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन अत्यन्त लाभकारी सिद्घ हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमारे हर संकल्प से पाजिटिव या निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है और वो हमारे शरीर में हार्मोन्स पैदा करती है। अस्सी प्रतिशत बीमारियों का मूल कारण नकारात्मक सोच से उत्पन्न उर्जा ही है। राजयोग का अभ्यास करने से हमारे सोच और विचार दोनों पाजिटिव हो जाते हैं। इस प्रकार मनोविकारों के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों से बच सकते हैं।
इससे पहले विषय को स्पष्ट करते हुए ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने कहा कि राजयोग में सभी योग समाहित हैं। यह सभी योगों का राजा है। क्योंकि इसके द्वारा हम कर्मेन्द्रियों के राजा बन जाते हैं। राजयोग के माध्यम से आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। इस योग से तन और मन दोनों के रोगों को ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अदिति बहन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्घजन उपस्थित थे।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर सम्पर्क मो.: ९६४४९६४६७४
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
News
विश्व शान्ति भवन, चौबे कालोनी रायपुर में हर्षोल्लास से उत्साह पूर्वक होली मनाई गई
रायपुर (छ.ग.): आज विश्व शान्ति भवन, चौबे कालोनी रायपुर में रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी की उपस्थिति में होली का त्यौहार हर्षोल्लास से उत्साह पूर्वक मयाया गया। इस अवसर पर सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने होली की शुभकामनाएं देते हुए गुलाबासी का पिचकारी से छिड़काव कर भाई-बहनों को गुलाब की तरह खुशबूवान बनकर सदैव महकने का सन्देश दिया। पिचकारी की धार ने सभी को भीगो दिया। साथ ही बीके बहनों ने क्लास में होवनहार देवी-देवताओं पर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ओं की भी वर्षा की।
पश्चात प्यारे बाबा की याद में सविता दीदी ने भाई-बहनों को चन्दन का टीका लगाया और टोली देकर मुख मीठा कराया। टोली की एक झलक आप सबके लिए भी प्रस्तुत है। ओमशान्ति।
News
रायपुर में दादी हृदयमोहिनी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्घापूर्वक मनायी गयी
दादी जी की नि:स्वार्थ सेवाएं सदैव याद रहेगी… ब्रह्माकुमारी सविता दीदी
रायपुर (छत्तीसगढ़) 14 मार्च 2024: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्घापूर्वक मनायी गयी। विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में अयोजित कार्यक्रम में दादी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और सभा में उपस्थित लोगों ने अपनी श्रद्घाजंलि दी।
इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि दादी जी की नि:स्वार्थ सेवाएं सदैव याद रहेंगी।दादी जी हरेक ब्रह्मावत्सों के दिल में समाई हुई थीं। महज नौ साल की उम्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ जाना और अपना समूचा जीवन समर्पित कर देना दादी जी के पुण्य कर्मों का परिणाम था। दादी जी ने अत्यन्त अल्पायु में ही शिवबाबा को पहचान लिया था। वह बहुत ही पवित्र और शुद्घ आत्मा थी। इसलिए परमात्मा ने उन्हें ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के बाद अपना रथ बनाया।
उन्होंने आगे बतलाया कि दादी हृदयमोहिनी जी को दिव्यदृष्टि का वरदान प्राप्त था। वे बचपन से ही ध्यान में जाया करती थीं। उन्होंने अनेक गहन आध्यात्मिक रहस्यों पर से पर्दा उठाने में सहयोग दिया। ब्रह्माकुमारी संस्थान के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने लाखों लोगों का मिलन परमात्मा से कराया। उनको सच्ची श्रद्घाजंली यही होगी कि हम उनकी तरह सभी के लिए शुभ सोचें और सबको सुख प्रदान करें।
News
– रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल जी ने शिव ध्वज फहराया
– सभी भाई-बहनों ने शिवबाबा के झण्डे के नीचे प्रतिज्ञा की…
– पूरा कार्यक्रम नये सभागार में सम्पन्न हुआ…
रायपुर, छत्तीसगढ़ : आज सुबह एकेडमी फॉर ए पीसफुल वल्र्ड-शान्ति शिखर नवा रायपुर अटल नगर में प्यारे शिवबाबा की 88 वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई।
प्रारम्भ में बीके सविता दीदी ने सभी भाई-बहनों को शिवजयन्ती सो हम ब्राह्मणों की जयन्ती की बधाई देते हुए बाबा की ज्ञान मुरली सुनाई। पश्चात जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। फिर बाबा को भोग स्वीकार कराने के बाद बीके सविता दीदी ने अपने हस्तकमलों से सभी को भोग वितरित किया।
इस अवसर पर रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके सविता दीदी के साथ बीके किरण दीदी, बीके भावना दीदी, बीके रश्मि दीदी, बीके चन्द्रकला, बीके नीलम, बीके अदिति, बीके रूचिका, बीके सौम्या, बीके इति, बीके स्मृति, बीके वनिषा और अन्य बहनों ने केक काटकर और शिव ध्वज लहराने में सहयोग कर धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया
-
Brahmakumaris Raipur3 months ago
संस्कार परिवर्तन का आधार है हमारा योगबल… ब्रह्माकुमारी सन्तोष दीदी, रूस
-
Brahma Kumaris News3 months ago
बेहद की वैराग्य वृति से जीवनमुक्ति _ वरिष्ट राजयोगी टीचर्स मौन भट्टी
-
News2 months ago
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रियों एवं विधायकों का सम्मान समारोह सम्पन्न..
-
Brahmakumaris Raipur3 months ago
विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में दीप जलाकर खुशियाँ मनाई गई…
-
LIVE2 months ago
Service News
-
Brahmakumaris Raipur2 months ago
नवा रायपुर के शान्ति शिखर में 88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया –
-
News4 weeks ago
विश्व शान्ति भवन, चौबे कालोनी रायपुर में हर्षोल्लास से उत्साह पूर्वक होली मनाई गई
-
News2 months ago
– रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल जी ने शिव ध्वज फहराया